Parshwanath Vidyapeeth

NEWS

NEW APPOINMENT-

14th April 2025

Parshwanath Vidyapeeth, Varanasi, has made a new appointment of Prof. Dr. Ramanath Pandey under the Central Sanskrit University’s Project on ‘Editing and Translation of Unpublished Manuscripts’. He has come from Baroda (Gujarat) . He is mainly a scholar of the Sanskrit and Pali language. He has also knowledge of Prakrit, Hindi, English, Gujarati, Magadhi, and Urdu . He has thirty years of research experience in the field of Indological studies. The appointments will strengthen the institution’s research capabilities and academic excellence.

21 days Prakrit Intensive Workshop, 9th to 29th May, 2025

8th April 2025

Dates: 9th – 29th May 2025

Venue: Parshwanath Vidyapeeth, Varanasi

Theme:Teaching and Learning in Prakrit Language

Details: Organized annually since 2012, this 3-week workshop focuses on the study of Prakrit language and literature.

Sponsored by: Parasdham, Ghatkopar East, Mumbai – 400077


पांडुलिपि विज्ञान पर १५ दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन समारोह

1st April 2025

(३१ मार्च २०२५)

पार्श्वनाथ विद्यापीठ में सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी नई दिल्ली द्वारा वित्तपोषित पांडुलिपि विज्ञान पर १५ दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन सत्र का आयोजन आज ३१ मार्च २०२५ को प्रात: १० बजे किया गया। १७ से ३१ मार्च, २०२५ तक चलने वाली इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों के पहचान एवं अध्ययन आदि को बढ़ावा देना था।

समापन समारोह की अध्यक्षता प्रो.सीता राम दूबे, (पूर्व अध्यक्ष, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातरत्त्व बिभाग) ने की। मुख्य अतिथि थे प्रो.गोपबन्धु मिश्र (पूर्व कुलपति, श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय), सारस्वत् अतिथि थे पार्श्वनाथ विद्यापीठ के उपाध्यक्ष श्री इन्द्रभूति बराड.।


1st April 2025

Internal Meeting At Parshwanath Vidyapeeth

On 1st April 2025, an internal meeting with all staff members was organised at Parshwanath Vidyapeeth. Shri Indrabooti Barar, Vice President chaired the meeting. The staff members present in the meeting were Dr. S. P. Pandey, Dr. Dinanth Sharma, Dr. O. P. Singh, Shri Rajesh Chaubey, Dr. Rekha, Dr. Bappa Rajvanshi, Dr. Prasant Mandal, Aastha Jha, and Ishwardatt Maurya. The meeting started with Navakar Mantra.The meeting aimed to discuss key initiatives, address important issues, running academic projects, and foster collaboration among team members.

Key highlights of the meeting included:

1.Discussion on strategic plans for institutional growth

2.Review of ongoing projects and initiatives

3. Innovative ideas to be implemented in the research

The meeting provided a valuable platform for exchange of ideas and strengthening teamwork.


20th March 2025

Senior scholars were honored under the foundation day celebrations of Indira Gandhi National Center for the Arts, Varanasi.

Today, March 19, 2025, Wednesday, at noon, as part of the founding day ceremony of the Indira Gandhi National Art Center, Varanasi, a special lecture was organized in memory of Acharya Mahamahopadhyaya Pandit Sudhakar Dwivedi, an expert in Jyotish Shastra. On this occasion, senior scholars were felicitated.

Acharya Kameshwar Upadhyay, General Secretary of the All-India Vidwat Parishad, Varanasi, was the chief speaker, and Professor Jaishankar Lal Tripathi, President of the All-India Vidwat Parishad, Varanasi, presided over the function.

Hearty congratulations to all the revered teachers and the Indira Gandhi National Art Center, Varanasi! 


17th March 2025

पांडुलिपि विज्ञान पर १५ दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन समारोह

पार्श्वनाथ विद्यापीठ में सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी नई दिल्ली द्वारा वित्तपोषित पांडुलिपि विज्ञान पर १५ दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का आयोजन आज १७ मार्च २०२५ को प्रात: १० बजे किया गया। १७ से ३१ मार्च, २०२५ तक चलने वाली इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों के पहचान एवं अध्ययन आदि को बढ़ावा देना है।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म संकाय के पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. के.के. शर्मा ने की। मुख्य अतिथि थे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के पूर्व सलाहकार प्रो. विजय शंकर शुक्ल ।सास्वत् अतिथि थे पार्श्वनाथ विद्यापीठ के अध्यक्ष श्री डी.आर. भंसाली।सारस्वत अतिथि श्री धनपतराज भंसाली ने पाण्डुलिपि विज्ञान से सम्बन्धित कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत करते हुये जैन पाण्डुलिपियों के विषय में बात की। मुख्य अतिथि प्रो. विजय शंकर शुक्ल ने पाण्डुलिपि विज्ञान की आवश्यकता, उसपर कार्य करने वाले कुछ प्रमुख विदेशी विद्वानों एवं भारतीय विद्वानों का उल्लेख करते हुये उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुये प्रो. कृष्णकान्त शर्मा ने पाण्डुलिपियों में पाठभेद का जिक्र करते हुये कुछ उदाहरणों के माध्यम से पाण्डुलिपियों में पाठ-संशोधन के महत्त्व को रेखांकित किया।सहायक निदेशक एवं संयोजक डा. ओमप्रकाश सिंह नें कार्यशाला के आयोजन के विषय में प्रमुख सूचनायें प्रतिभागियों से शेयर किया और अन्त में उद्घाटन सत्र में पधारनेवाले सभी के प्रति आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों से पधारे अनेक विद्वान तथा देश के कोने कोने से पधारे प्रतिभागीगण उपस्थित थे।


11th March 2025

A GENERAL BODY MEETING OF PARSHWANATH VIDYAPEETH MANAGING COMMITTEE HELD

On 11th March 2025, a General Body Meeting of the Parshwanath Vidyapeeth Managing Committee was held at the conference hall of Parshwanath Vidyapeeth. The Honorable members present were Shri D R Bhansali, Shri Saurabh Jain, Shri R.C. Jain, Dr Dinanath Sharma, Shri Sudev Barar, Shri Satish C Jain, and Dr S P Pandey. The Committee discussed many essential issues concerning Parshwanath Vidyapeeth in detail.


1st March 2025

New Appointments in Parshwanath Vidyapeeth

Parshwanath Vidyapeeth, Varanasi has made new appointments of two project fellows- Dr. Bappa Rajvanshi and Dr. Prasanta Mandal under the Central Sanskrit University’s Project on ‘Editing and Translation of Unpublished Manuscripts’. Both the scholars are from West Bengal. The appointments will definitely strengthen the institution’s research capabilities and academic excellence.

19th February 2025

Prof. Shrinivasa Varakhedi Vice Chancellor of C. S. U visited the P.V.

Prof. Shrinivasa Varakhedi, Vice C Prof. Shrinivasa Varakhedi Vice Chancellor of C. S. U visited the P.V. hancellor of Central Sanskrit University, visited Parshwanath Vidyapeeth on February 18, 2025. visited the library, Museum and Campus and discussed the ongoing projects of PV. He also knew the progress of CSU project sanctioned to PV.

He advised to run the PG classes in Prakrit at PV and assured to affiliate the Institute from Central Sanskrit University.


12th February 2025

Shraman Varsh 09 A

This is a ninth edition of Research Journals of Parshwanath Vidyapeeth , Varanasi.

Mouthpiece of Shri Parshwanath Vidyashram, Banaras

Editor – Krishnachandracharya

Publisher – Krishnachandracharya

Dean, Shri Parshvanath Vidyapeeth (Vidyaashram)

Hindu University, Banaras, UP, 221005.

nk – 05 March 1958

2nd February 2025

Dr. Charukeerthi Bhattaraka Swami visited PV

On 1st February 2025, Dr Charukeerthi Bhattarak Swamiji, Head of the Moodbidri Matha (Karnataka) and disciple of Acharya Vidyanandji visited the institute. He visited the library, Museum, and Campus, and discussed PV’s ongoing projects. He also suggested organising an international seminar in collaboration with Parshwanath Vidyapeeth. Prof. K K Jain and Dr. Anand Jain along with teachers of Syadvad Mahavidyalaya also visited with him.

पार्श्वनाथ विद्यापीठ के प्रांगण में 76 वां गणतन्त्र दिवस

27th January 2025

76 वें गणतन्त्र दिवस को पार्श्वनाथ विद्यापीठ,इन्दिरा गांधी कला केंद्र वाराणसी एवं रोटरी क्लब, वाराणसी नॉर्थ द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब वाराणसी नॉर्थ, के वर्तमान अध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल जी, संस्थान के प्रबन्ध समिति के सदस्य श्री सतीश जैन जी, इन्दिरा गाँधी कला केंद्र वाराणसी के निदेशक डॉ अभिजीत दीक्षित जी एवं पार्श्वनाथ विद्यापीठ के कार्यकारिणी प्रबन्ध समिति के सदस्य डॉ श्रीप्रकाश पाण्डेय जी का सम्बोधन प्राप्त हुआ।

12TH JANUARY 2025

संस्कृत/पाली/प्राकृत भाषाओं को पांडुलिपि संपादन एवं प्रकाशन के माध्यम से बढ़ावा देने के संबंध में विशेषज्ञ समिति के साथ इंटरफेस बैठक (2023-24)

11 जनवरी 2025, नई दिल्ली, संस्कृत/पाली/प्राकृत भाषाओं को पाण्डुलिपि संपादन एवं प्रकाशन के माध्यम से बढ़ावा देने के संबंध में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा पार्श्वनाथ विद्यापीठ को स्वीकृत परियोजना की एक महत्वपूर्ण इंटरफेस बैठक 11 जनवरी 2025 को आयोजित की गई। इस बैठक में पार्श्वनाथ विद्यापीठ के निदेशक प्रो. दीनानाथ शर्मा ने भाग लिया और इंटरफेस बैठक की विशेषज्ञ समिति के अधिकारियों के समक्ष परियोजना पर अब तक की हुई प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधिकारियों ने पार्श्वनाथ विद्यापीठ द्वारा अब तक की गई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि परियोजना को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पाण्डुलिपियों पर स्वीकृत इस परियोजना के लिए पार्श्वनाथ विद्यापीठ को जनवरी 2024 में 90 लाख रुपए की धनराशि आवंटित की गई है और प्रो. दीनानाथ शर्मा के अलावा अन्य विद्वान भी इस पर निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Promotion of Sanskrit/Pali/Prakrit languages: Interface meeting with the Expert Committee on Manuscript Editing & Publication ( 2023- 24)

11 January 2025, New Delhi, An important interface meeting of the project approved by the Central Sanskrit University to Parshvanath Vidyapeeth regarding the Promotion of Sanskrit/Pali/Prakrit languages ​​through manuscript editing and publication was held on 11 January 2025. Prof. Dinanath Sharma, Director of Parshvanath Vidyapeeth participated in this meeting and presented the report of the progress made so far on the project to the officials of the Expert Committee of the Interface Meeting. The officials expressed satisfaction over the progress made so far by Parshvanath Vidyapeeth and said that the project will be completed within the given period.

It is noteworthy that for this project approved on manuscripts, an amount of Rs. 90 lacs has been allocated to Parshvanath Vidyapeeth in January 2024 and apart from Prof. Dinanath Sharma, other scholars are working continuously on it.

31st December 2024

GUIDELINE

श्रमण में प्रकाशित लेखों की तीन सूची पुस्तकाकार में `श्रमण अतीत के झरोखे में’ के नाम से (वर्ष क्रमानुसार, लेखकानुसार तथा विषयानुसार) अब तक प्रकाशित हो चुकी है- प्रथम सूची ई. सन्. १९४९ से ई. सन् १९९७ तक दूसरी जनवरी-मार्च १९९८ से अक्टूबर-दिसम्बर २०१० तक तथा तीसरी जनवरी-मार्च २०११ से अक्टूबर-दिसम्बर २०२१ तक।श्रमण के लिए आलेख भेजने वाले विद्वानों एवं शोधार्थियों से अनुरोध है `श्रमण’ चूंकि जैन विद्या की एक शोध-पत्रिका है इसलिये प्रकाशन हेतु भेजे गए आलेख जैन-धर्म-दर्शन एवं तुलनात्मक दर्शन से सम्बन्धित ही होना चाहिए। तुलनात्मक दर्शन से सम्बन्धित आलेख जैन धर्म-दर्शन को केन्द्र में रख कर लिखे जाने चाहिये। लेख हमेंशा टाइप करके ही भेजें। हाथ से लिखे आलेखों पर विचार नहीं किया जायेगा। हिन्दी आलेख APS-DV- Priyanka, Mangal or Krutidev (font size-12) में ही भेजें। अंग्रेजी के लिए Times New Roman (font size-12) का प्रयोग करें। आलेख मूल शोध-सन्दर्भों से युक्त हो तथा शोध-सन्दर्भ-सूची आलेख के अन्त में दी गयी हो।

आलेख के अन्त में पत्राचार हेतु अपना स्पष्ट पता अवश्य अंकित करें। सुझाव का पालन न करने वाले आलेखों पर विचार नहीं किया जाएगा।

श्रमण पार्श्वनाथ विद्यापीठ की चातुर्मासिक शोध-पत्रिका

31st December 2024

केयर लिस्टेड (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग)

प्रारम्भ वर्ष- १९४९

आई एस एस एन नं . ०९७२-१००२

`श्रमण’ के बढ़ते चरण

पंजाब केशरी परम पूज्य श्री सोहनलाल जी महाराज की पुण्य स्मृति में आज से ८७ वर्ष पूर्व (ई. १९३७) `पार्श्वनाथ विद्याश्रम’ की स्थापना वाराणसी में की गई थी। कालान्तर में इस उच्च शोध शिक्षण संस्थान का नाम `पार्श्वनाथ विद्यापीठ’ कर दिया गया। ई. सन् १९४९ नवम्बर से पं. कृष्णचन्द्राचार्य (मुनिजी) के सम्पादकत्व में पार्श्वनाथ विद्यापीठ से `श्रमण’ नाम से मासिक-पत्रिका का प्रकाशन प्रारम्भ किया गया। जैन धर्म, दर्शन, पुरातत्त्व, संस्कृति, कला, इतिहास, काव्य, आगम आदि से सम्बन्धित शोधात्मक लेखों से सुसज्जित इस पत्रिका ने शीघ्र ही समाज में और विद्वज्जगत् में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया। कालान्तर में स्व. श्री भूपेन्द्रनाथ जैन (पूर्व अध्यक्ष) के पिता स्वनाम धन्य स्व. श्री लाला हरजसराय जैन जो इस विद्यापीठ के प्रथम मंत्री थे, तथा स्व. प्रोफेसर सागरमल जैन, पूर्व निदेशक के सत्प्रयासों से अल्पावधि में ही यह पत्रिका काफी लोकप्रिय हो गई।

`श्रमण’ का प्रकाशन विगत ४० वर्षों (ई. १९८९) तक निरन्तर मासिक पत्रिका के रूप में होता रहा। इसके बाद वर्ष ४९ (ई. १९९०) से इस मासिक पत्रिका को विधिवत त्रैमासिक बना दिया गया। तब से निरन्तर यह पत्रिका त्रैमासिक ही प्रकाशित हो रही है। पार्श्वनाथ विद्यापीठ के वर्तमान अध्यक्ष श्री धनपतराज जी भंसाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री इन्द्रभूति बरड़ तथा सचिव श्री सुदेव बरड़ का इस दिशा में पूर्ण सहयोग प्राप्त होता रहता है। उन्होंने इसकी उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए `श्रमण’ का परामर्श मण्डल भी बना दिया है। इसमें भारतवर्षीय तथा विदेशी विद्वानों को जोड़ा गया है जिससे यह पत्रिका विदेशों में भी अपने चरण मजबूती से जमा सके।

सम्पादक मण्डल

प्रधान सम्पादक– प्रो. दीनानाथ शर्मा

उप-सम्पादक– डॉ. ओमप्रकाश सिंह

उप-सम्पादक– डॉ. रेखा


Lala Harjas Rai Jain Lecture

25th December 2024

24 दिसंबर, 2024 को लाला हरजस राय जैन व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत ‘वाल्मीकि रामायण में चरित्र चित्रण’ विषय पर व्याख्यान महामहोपाध्याय प्रोफेसर विजय पंड्या द्वारा दिया गया। इसी अवसर पर प्रोफेसर डी.एन. शर्मा द्वारा लिखित ‘सर्वांगिण प्राकृत व्याकरण एवं अभ्यास’ पर एक नई पुस्तक का विमोचन मंच पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों द्वारा किया गया।

24th December,2024 under Lala Harjas Rai Jain Lecture series a lecture on ‘Valmiki Ramayan men Charitrachitran’ was delivered by Mahamahopadhyaya Prof. Vijay Pandya. At the same occasion a new book on ‘Sarvangin Prakrit Vyakaran Evam Abhyas‘ authored by Prof. D. N. Sharma was released by the prominent guests present on the dais.

Welcome, Sunbeam English School, Bhagwanpur Students

12th November 2024

We’re excited to share our museum & manuscripts with you today at Parshwanath Vidyapeeth,. Explore, learn and enjoy!

डॉ. श्रीप्रकाश पाण्डेय पार्श्वनाथ विद्यापीठ के सदस्य कार्यकारिणी,प्रबन्ध-समिति नियुक्त

11th November 2024

पार्श्वनाथ विद्यापीठ, वाराणसी के पूर्व निदेशक डॉ.श्रीप्रकाश पाण्डेय को सदस्य कार्यकारिणी, प्रबन्ध-समिति नियुक्त किया गया है। अवधेय है कि डॉ. पाण्डेय १९९४- २०२४ लगभग ३० वर्षों तक पार्श्वनाथ विद्यापीठ में विभिन्न पदों यथा प्रशासनिक अधिकारी, सह-निदेशक, संयुक्त निदेशक तथा निदेशक के पद पर आसीन रहे हैं। पार्श्वनाथ विद्यापीठ की प्रबन्ध-समिति ने आपकी लम्बी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिये आपको सदस्य कार्यकारिणी, प्रबन्ध-समिति, पार्श्वनाथ विद्यापीठ नियुक्त कर आपका आकादमिक सहयोग लेना जारी रखने का फैसला लिया है। आप पार्श्वनाथ विद्यापीठ की श्रमण शोध पत्रिका के लम्बे समय तक सम्पादक रहे हैं तथा विद्यापीठ की एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण परियोजना जैन विश्वकोश के जैन दर्शन खण्ड के सम्पादक भी हैं। यह खण्ड शीघ्र प्रकाश्य है।

प्रो. दीनानाथ शर्मा पार्श्वनाथ के नये निदेशक नियुक्त

11th November 2024

१० नवम्बर २०२४ पार्श्वनाथ विद्यापीठ, वाराणसी के सातवें निदेशक के रूप में प्रो. दीनानाथ शर्मा (पूर्व अध्यक्ष पालि प्राकृत विभाग, गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद) को नियुक्त किया गया है। प्रो. शर्मा प्राकृत, पालि, अपभ्रंश, गुजराती, अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत आदि भाषाओं के ज्ञाता है। आपका ३० वर्षों से अधिक का अध्यापन का अनुभव है। वर्तमान में आप राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् में अध्यक्ष भी हैं। प्रो. दीनानाथ शर्मा की नियुक्ति से संस्थान में नई परियोजनाओं के क्रियान्वयन के माध्यम से जैन विद्या के नए आयामों को उद्घाटित करने में सहायता मिलेगी।

अवधेय है कि प्रो. शर्मा केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा पार्श्वनाथ विद्यापीठ को विशेष अनुदान के रूप में स्वीकृत Promotion of Sanskrit/Pali/Prakrit languages through Manuscript Editing & Publication and developing online learning material under Indian Knowledge System for the year 2023-24 नामक परियोजना के सम्पादक भी हैं।


Parshwanath Vidyapeeth Celebrates 78th Independence Day

15th August 2024

Parshwanath Vidyapeeth celebrated India’s 78th Independence Day with great zeal and enthusiasm. The event was graced by the chief guest Shri Dhanpat Raj Bhansali , President of the Managing Committee, Parshwanath Vidyapeeth. Dr. S. P. Pandey, Director, PV, and Dr. Abhijeet Dixit, Director, IGNCA unfurled the flag. A recital of the National Anthem was done. On this occasion Sh. D R Bhansali, Dr. S. P. Pandey and Dr. Abhijeet Dixit addressed the audience and discussed how India got her freedom after many sacrifices. All three speakers shared their insights and thoughts on the significance of Independence Day. The event was a grand success, filled with patriotic spirit and festivities.,

Book Release Function “Sursundrichariyam”

12th August 2024

Ahmedabad, Gujarat – August 11, 2024: A new book titled “Sursundrichariyam” authored by revered Jain scholar Shri Dhaneshwarsuri was released at a ceremony held in Pawan Nishra of P.P.Acharya pravar Shri Rajyash Surishwarji Maharaj at Shola Road, Ahmedabad. The book published by Parshwanath Vidyapeeth, is a significant contribution to Jain literature and scholarshipThe release function was attended by prominent Jain dignitaries, scholars, and community leaders who gathered to honor Shri Dhaneshwar suri’s work. The event featured keynote addresses, book reviews, and felicitations, highlighting the importance of the publication.

“Sursundrichariyam” is a comprehensive work that explores various aspects of Jain philosophy, spirituality, and culture. The book is expected to be a valuable resource for researchers, scholars, and lay readers interested in Jain studies.

Parshwanath Vidyapeeth, a renowned institution dedicated to Jain education and research, has published the book as part of its efforts to promote Jain knowledge and culture.


अहमदाबाद, गुजरात – 11 अगस्त, 2024: श्रद्धेय जैन विद्वान श्री धनेश्वरसूरी द्वारा लिखित “सुरसुंदरिचैरियम” नामक एक नई पुस्तक का विमोचन अहमदाबाद के शोला रोड पर प.पू.आचार्य प्रवर श्री राजयश सूरीश्वरजी महाराज की पवन निश्रा में आयोजित एक समारोह में किया गया। पार्श्वनाथ विद्यापीठ द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक जैन साहित्य और विद्वता में एक महत्वपूर्ण योगदान है| विमोचन समारोह में प्रमुख जैन गणमान्य व्यक्तियों, विद्वानों और समुदाय के नेताओं ने भाग लिया, जो श्री धनेश्वर सूरी के काम का सम्मान करने के लिए एकत्र हुए थे। इस कार्यक्रम में प्रकाशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य भाषण, पुस्तक समीक्षाएँ और शुभकामनाएँ दी गईं।

“सुरसुंदरिचरीयम्” एक व्यापक कार्य है जो जैन दर्शन, आध्यात्मिकता और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करता है। यह पुस्तक शोधकर्ताओं, विद्वानों और जैन अध्ययन में रुचि रखने वाले आम पाठकों के लिए एक मूल्यवान संसाधन होने की उम्मीद है।

जैन शिक्षा और अनुसंधान के लिए समर्पित एक प्रसिद्ध संस्थान, पार्श्वनाथ विद्यापीठ ने जैन ज्ञान और संस्कृति को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत पुस्तक प्रकाशित की है।


12th August 2024

Dr. Shri Prakash Pandey attends the Book Release function organised by JAINA (U.S.A) at Ahmedabad -on August 11, 2024

11 August, 2024, Ahmedabad. Dr. Shri Prakash Pandey, a distinguished scholar of Jain philosophy, attended the book release event hosted by JAINA at Ahmedabad. The event marked the launch of Historical Dating of the Nirvan of Mahavira Swami a groundbreaking published by Jain Association of North America, USA.The esteemed guests who gathered to celebrate this significant milestone were -Prof. Kumarpal Desai, Shri Rajendra Jain (MLBD) and Shri Pankaj K. Shah from USA, Prof. D N Sharma, Gujarat University .”I’m honored to be a part of this momentous occasion,” said Dr. Pandey. “This book has the potential to make a profound impact in the field of Jain Philosophy, and I congratulate the authors and JAINA (USA) on this achievement.”


INTERNATIONAL YOGA DAY CELEBRATION BY PARSHWNATH VIDAYAPETH (21st June, 2024)

21st June 2024

Sponsored By ICPR, New Delhi, 10th International Yoga Day 21st June,2024, Theme-Yoga for Self and Society, organized by PARSHWNATH VIDAYAPETH.

Today on 21st June, 2024, an ICPR sponsored International Yoga Day was celebrated by PARSHWNATH VIDAYAPETH. Theme of this Year celebration is Yoga for Self and Society. Sh. D.R. Bhansali was the chief Guest of the First Session. The session was chaired by Dr. S. P. Pandey, Director P.V. in the beginning Yoga Protocol was followed by the student of P.G. Diploma in Yoga, and other guests and participants. In his address Sh. D R Bhansali said that now yoga has become an international event and the whole world is celebrating Yoga with full enthusiasm.Dr. S. P. Pandey in his presidential address said that originated from India Yoga has become now a global event. India took lead in 2024 to introduced the benefits of Yoga and more then 200 Nations decided to celebrate yoga every year under the aegis of United Nation.. first time it was celebrated internally in 2015. Yoga has become today a part and parcel of human being. It has become a life style.

The second session was started with special lectures on Yoga by prominent scholars of Yoga and Meditation. The session was chaired by Prof. K.K Sharma (Former Dean faculty of S.V.D.V. B.H.U.) The scholars who delivered their lectures were -1. Prof. K. K.  Sharma, 2. Dr. S. G. Pandey, 3.Dr. Yogesh Bhatt and 4.Yogacara Rohit.

At the end of the programme Dr. O. P. Singh presented ted the vote of thanks.

A GENERAL BODY MEETING OF PARSHWANATH VIDYAPEETH MANAGING COMMITTEE HELD

27th May 2024

On 27th May, 2024, a General Body Meeting of Parshwanath Vidyapeeth Managing Committee was held at the conference hall of Parshwanath Vidyapeeth. The Honorable members present were: Shri D R Bhansali, Shri Kunvar Vijayanand Singh, Shri Indrabhooti Barar, Shri Sudev Barar, Shri Satish C Jain and Dr. S P Pandey. The Committee discussed in detail many important issues concerning Parshwanath Vidyapeeth.


Under MoU with Gujarat University, Parshwanath Vidyapeeth’s second Ph. D. Viva-voce held

30th April 2024


29 अप्रैल 2024, गुजरात विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए नामांकित श्रीमती वैशाली के शाह की मौखिक परीक्षा अहमदाबाद में आयोजित की गई।

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के प्रो.कमलेश कुमार जैन बाह्य परीक्षक थे। डॉ. श्रीप्रकाश पाण्डेय, (निदेशक पार्श्वनाथ विद्यापीठ) और प्रोफेसर डीएन शर्मा, (पाली प्राकृत विभाग, गुजरात विश्वविद्यालय), अहमदाबाद के पूर्व प्रमुख क्रमशः श्रीमती वैशाली के शाह के बाहरी और आंतरिक पर्यवेक्षक थे।


On 29th April 2024, a viva voce of one of the Ph.D. Students enrolled for Ph. D. with Gujarat University, Mrs. Vaishali K Shah’s Viva-voce was held at Gujarat University, Ahmadabad.

Prof. Kamlesh Kumar Jain from Central Sanskrit University, Jaipur was the external examiner. Dr. Shriprakash Pandey, Director Parshwanath Vidyapeeth and Prof. D N Sharma ,Former Head of the Department of Pali Prakrit, Gujarat University,Ahmadabad the external and internal supervisors of Mrs. Vaishali K Shah respectively.


Under MoU between Parshwanath Vidyapeeth and Gujarat University first Ph. D. Viva-voce held

1st April 2024


On 1st April 2024, a viva-voce of one of the Ph.D. Students enrolled for Ph. D. with Gujarat University, Mrs. Ila Seth’s Viva-voce was held at Gujarat university, Ahmadabad.

Prof. Sumat Jain from M L Sukhadiya University, Udaipur was the external examiner. Dr. Shriprakash Pandey, Director Parshwanath Vidyapeeth and Prof. D N Sharma ,Former Head of the Department of Pali Prakrit, Gujarat University,Ahmadabad was the external and internal supervisor of Ila Seth respectively.

Memorial Lecture on Sanatan Kavi Prof. Reva Prasad Diwedi

21st September 2023


Dr. S. P. Pandey and other academic staff of Parshwanath Vidyapeeth, Attending A memorial lecture on `Sanatan Kavi Reva Prasad Dwivedi’ on 21 st September 2023 organised by Indira Gandhi National Center For Arts, Dr. Pandey joined the scholars for release of the book on Prof. Reva Pasad Dwivedi.



श्रमण-परम्परा के स्रोत एवं मौलिक सिद्धान्त’ विषयक १५ दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

17th August 2023


१७ अगस्त से ३१ अगस्त २०२३ तक पार्श्वनाथ विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा ‘श्रमण-परम्परा के स्रोत एवं मौलिक सिद्धान्त’ विषयक एक १५ दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र (१७ अगस्त २०२३) कीr अध्यक्षता की प्रख्यात कलाविद् प्रो. मारुति नन्दन प्रसाद तिवारी जी ने, मुख्य अतिथि थे इन्दिरा गांधी जनजातीय केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सी.डी. सिंह, सारस्वत अतिथि थे प्रख्यात समाज सेवी श्री धनपतराजजी भंसाली तथा विशिष्ट अतिथि थे प्रसिद्ध उद्योगपति श्री संजय गुप्ता।

कार्यक्रम का प्रारम्भ जैन एवं बौद्ध मंगलाचरण से हुआ। अतिथियों का स्वागत संस्थान के निदेशक डॉ. श्रीप्रकाश पाण्डेय ने किया। संस्थान का परिचय तथा कार्यशाला के आयोजन की आवश्यकता पर डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्री संजय गुप्ता ने श्रमण परम्परा का परिचय देते हुए पार्श्वनाथ विद्यापीठ को इस कार्यशाला के आयोजन के लिए बधाई दिया। मुख्य अतिथि प्रो. सी. डी. सिंह ने श्रमण परम्परा के मुख्य बिन्दुओं को स्पर्श करते हुए जैन और बौद्ध दोनों दर्शनों के सिद्धान्तों को वर्तमान सन्दर्भ में अत्यन्त प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम की अध्यता करते हुए प्रो.मारुति नन्दन प्रसाद तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बबोधन में श्रमण परम्परा की प्राचीनता का ससन्दर्भ उल्लेख किया और बताया कि जैन और बौद्ध कला तथा साहित्य में हमें समरसता और समावेशी स्वरूप की झलक मिलती है। दोनो परम्परओं के केन्द्र में ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय’ की अवधारणा दिखायी देती है। अध्यक्षीय उद्बबोधन के बाद धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला के संयोजक डा. ओम प्रकाश सिंह ने किया।


``'भारतीय परम्परा में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद' विषयक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा अनुदानित

14th November 2022

पार्श्र्वनाथ विद्यापीठ, ११ से १३ नवम्बर २०२२ को भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् द्वारा अनुदानित `भारतीय परम्परा में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ विषयक एक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन सत्र दिनांक ११ नवम्बर २०२२ प्रात: ११ बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता की डा. बालमुकुन्द पाण्डेय, राष्ट्रीय संगठन सचिव, अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति, नई दिल्ली तथा मुख्य अतिथि थे- प्रोफेसर रजनीश शुक्ल, कुलपति, महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा। सारस्वत अतिथि थे डॉ. सुनील कुमार पटेल, विधायक रोहनियां तथा विशिष्ट अतिथि थे श्री धनपतराज जी भंसाली, प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी, वाराणसी तथा अध्यक्ष पार्श्र्वनाथ विद्यापीठ। संगोष्ठी का प्रारम्भ जैन, बौद्ध और वैदिक मंगलाचरण से हुआ। प्रारम्भ में संगोष्ठी के समन्वयक एवं संस्थान के निदेशक डा. श्रीप्रकाश पाण्डेय ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संगोष्ठी के आयोजन के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। संस्था के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने संस्था का परिचय और इसकी गतिविधियों की जानकारी दी। पश्चात् प्रो. विभा उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष, प्राचीन इतिहास विभाग, जयपुर विश्वविद्यालय ने संगोष्ठी का बीज वक्तव्य `सांस्कृतिक राष्ट्रवाद : एक समीक्षा’ प्रस्तुत किया। सारस्वत अतिथि श्री धनपतराज जी भंसाली ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद राष्ट्रवाद का वह विशेष रूप है जिसमें राष्ट्र को एक साझी संस्कृति के रूप में देखा जाता है। विशिष्ट अतिथि श्री सुनील पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के संवर्द्धन में श्रमण और ब्राह्मण दोनों संस्कृतियों का अवदान रहा है और दोंनों परम्पराओं में राष्ट्रवाद के तत्त्व व्यापक रूप से विद्यमान हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. बालमुकुन्द पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान में हमारा राष्ट्र संक्रमण काल से गुजर रहा है। अनेक बाहरी शक्तियां हमारी शान्ति और सद्भाव को नष्ट करने पर आमादा हैं, ऐसे में प्रत्येक भारतवासी के मन में राष्ट्रवाद की भावना का जाग्रत होना अत्यन्त आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. रजनीश शुक्ल ने अपने उद्बोधन में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करते हुये कहा कि राष्ट्र निर्माण में पहला प्रमुख तत्त्व मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम, श्रद्धा और समर्पण है। कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने किया।

संगोष्ठी के कुल छ: सत्रों में ४० से अधिक शोधपत्र सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुत किये गये। जिन विद्वानों ने इस संगोष्ठी में अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये उनके नाम और शोधपत्र के विषय निम्नवत हैं-


सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भारत-भारतीय की वैदिक पौराणिक परम्परा,प्रो. सीताराम दुबे, पूर्व विभागाध्यक्ष, प्रा. भा. इ. सं. एवं पुरातत्व विभाग, का. हि. वि. वि. वाराणसी।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद (कुषाण काल के विशेष सन्दर्भ में) प्रो. सुमन जैन, विभागाध्यक्ष, प्रा. भा. इ. सं. एवं पुरातत्व विभाग, का. हि. वि. वि. वाराणसी।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतिमान पण्डित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. अरविन्द विक्रम सिंह, अध्यक्ष, दर्शन विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर।

श्री अरविन्द का आध्यात्मिक राष्ट्रवाद, डॉ. श्रुति मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर, दर्शन एवं धर्म विभाग, का. हि. वि.वि. वाराणसी।

श्री अरविन्द का सर्वात्मवादी राष्ट्रवाद, डा. राम नारायण मिश्र, असिस्टेन्ट प्रोफेसर, एस. बी. कालेज आरा (बिहार)।

क्रांतिकारी राष्ट्रवाद का विकास: एक ऐतिहासिक अध्ययन, डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा, असिस्टेन्ट प्रोफेसर, दर्शन विभाग, राम मनोहार लोहिया कालेज, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर, बिहार

अभिज्ञान शाकुन्तलम् में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा, डॉ. विनोद कुमार तिवारी़, पूर्व अध्यक्ष, संस्कृत विभाग, डी.सी.एस.के. महाविद्यालय, मऊनाथ भंजन।

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के राष्ट्रवाद की विवेचना, डा. संजय सिंह, शोध अध्येता, पार्श्र्वनाथ विद्यापीठ, वाराणसी

पालि साहित्य में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, प्रो. विश्वजीत कुमार, नव नालन्दा महाविहार, नालन्दा।

तिब्बती भाषा और साहित्य में राष्ट्रवाद, डॉ. अनिमेष कुमार, केन्द्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय, सारनाथ।

पालि भाषा और अशोककालीन समाज में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, डॉ. अरुण कुमार यादव,नव नालन्दा महाविहार, नालन्दा।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, डॉ. सूर्यप्रकाश पाण्डेय, सहायक प्रोफेसर, दर्शन और संस्कृति विभाग, म. गां. अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, वर्धा।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का उद्घोषक संस्कृत एवं बौद्ध-संस्कृत साहित्य, डॉ. रूबी कुमारी, एसोसिएट प्रोफेसर, संस्कृत विभाग, नव नालन्दा महाविहार, नालन्दा।

भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पुरातात्विक अभिव्यक्ति, डॉ. अर्चना शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रा. भा. इ. सं. एवं पुरातत्व विभाग, का. हि. वि. वि. वाराणसी।

प्राचीन भारत में अखण्ड भारत की कल्पना एवं उससे जुड़ी सांस्कृतिक राष्ट्रीयता, डॉ. अर्पिता चटर्र्जी, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रा. भा. इ. सं. एवं पुरातत्व विभाग, का. हि. वि. वि. वाराणसी।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और कौटिलीय अर्थशास्त्र, डॉ. राहुल कुमार सिंह, प्रवक्ता, बी. आई. सी., भद्री, कुण्डा, प्रतापगढ़।

भारतीय राष्ट्रवाद की अवधारणा: एक विश्लेषण, डा. श्रवण कुमार सिंह, पोस्ट डाक्टोरल पेâलो, वीर वुंâवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा (बिहार)

जैन धर्म और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, रेखा, शोधछात्रा, जैन एवं बौद्ध दर्शन विभाग, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, का. हि. वि. वि. वाराणसी।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक माध्यम, श्रीमती कविता सिंह, शोधछात्रा, समाज शास्त्र, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा

संगोष्ठी का समापन सत्र दिनांक १३ नवम्बर २०२२ को अपराह्न १.३० बजे आयोजित किया गया। समापन सत्र की अध्यक्षता की दार्शनिक अनुसंधान परिषद् के सदस्य सचिव, प्रो. सच्चिदानन्द मिश्र तथा मुख्य अतिथि थे प्रो. आर. के. खण्डाल, पूर्व कुलपति, यूपीटीयू, नोयडा। सारस्वत अतिथि थे श्री रामाशीष सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रज्ञाप्रवाह तथा विशिष्ट अतिथि थे श्री कुंवर विजयानन्द सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पार्श्र्वनाथ विद्यापीठ। समापन सत्र का प्रारम्भ जैन, वैदिक और बौद्ध मंगलाचरण से हुआ। पश्चात् संस्थान के निदेशक और संगोष्ठी के संयोजक डॉ. श्रीप्रकाश पाण्डेय ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने संगोष्ठी में तीन दिनों में पठित शोध-पत्रों की सविस्तार जानकारी दी। तीन विद्वानों ने संगोष्ठी के प्रति अपने प्रतिभाव व्यक्त किये। सभी ने संगोष्ठी को अत्यन्त सफल और सूचनापरक बताया। सारस्वत अतिथि श्री रामाशीष सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत कुछ वर्षों में राष्ट्रवाद सम्बन्धी प्रश्न अत्यन्त मुखर हो गये हैं। राष्ट्र और राष्ट्रीय चेतना के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. आर. के. खण्डाल ने बताया कि राष्ट्रवाद एक नया पद है जो अठारहवीं शताब्दी में पश्चिमी देशों से आया यह माना जाता है किन्तु यह भ्रान्त अवधारणा है क्योंकि राष्ट्रवाद विषयक तत्त्व भारत में पहले से मौजूद रहे हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. सच्चिदानन्द मिश्र, सदस्य सचिव, अखिल भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली ने संगोष्ठी के सुन्दर आयोजन के लिये आयोजकों को बधाई दी तथा श्री अरविन्द, रवीन्द्र नाथ टैगोर, विवेकानन्द तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रवादी विचारधारा को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुये उसे सांस्कृतिक राष्ट्र का आधार बताया। डा. ओमप्रकाश सिंह ने अन्त में धन्यवाद ज्ञापन किया।

समापन सत्र के बाद प्रख्यात चिंतक एवं प्रखर राष्ट्रवादी श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का बहुत सार्थक एवं सुन्दर व्याख्यान हुआ। उन्होंने अपने व्याख्यान में राष्ट्रवाद के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करते हुये भारतीय राजनीति के उतार चढ़ाव के साथ इसे समीकृत किया।


Report: 21 Day National workshop on ‘Teaching & Learning in Prakrit Language’ organized by Parshwanath Vidyapeeth from 15th November to 5th December, 2021

8th December 2021


Parshwanath Vidyapeeth, Varanasi organized a 21 Day National workshop on ‘Teaching & Learning in Prakrit Language’ from 15th November to 5th December, 2021. This workshop was sponsored by Central Sanskrit University, New Delhi (formerly known as Rashtriya Sanskrit Sansthan). It was organized in collaboration with Gujarat University which has a MoU with Parshwanath Vidyapeeth for Academic Exchange Programme. The Inaugural session of the workshop was held on 15th November, 2021. Prof. K. D. Tripathi, Chancellor, Mahatma Gandhi International Hindi University, Wardha, chaired the session and Prof. Harishankar Pandey, Dean Faculty of Student Welfare; Sampurnanand Sanskrit University was the chief Guest. Guest of Honor was Prof. V S Shukla, Director IGNCA, Regional Centre. All the scholars appreciated the efforts of Parshwanath Vidyapeeth made in the area of teaching and learning in Prakrit. Dr. S. P. Pandey, Jt. Director Parshwanath Vidyapeeth welcomed the guests and presented his view on the necessity and purpose of organizing workshops on Prakrit Language. He told that if the Indian culture is to be understood properly and thoroughly, the knowledge of Prakrit along with Pali and Sanskrit is very necessary.In this workshop Prof. D. N. Sharma, School of Languages, Gujarat University was the main faculty member. Other scholars who engaged classes of Prakrit Grammar were Prof. J. R. Bhattacharya from Shanti Niketan, Bolepur (WB) and Prof. D C Jain, former Professor and Head, Jodhpur University, presently living in Jaipur taught the students Prakrit grammar through various texts. Prof. Maheshwari Prasad, Prof, A. K. Jain, Prof. Pradyumn P. Shah, Prof. V. S. Shukla, Prof. Phool Chad Jain were the guest faculty for this workshop who engaged special classes on the subject. Total 83 lectures were delivered on different aspects of Prakrit Grammar. On 4th December a written test and viva-voce was conducted and on behalf of the result, the winners were given prizes in the valedictory session of the workshop.Valedictory session of the workshop was held on 5th December, 2021. Prof. K K Sharma Chaired the session and Prof. V. S. Shukla, Director IGNCA was the Chief Guest. Sh. Indrabhooti Barar, Vice President of Parshwanath Vidyapeeth Managing committee was the Guest of Honor. More than 32 participants from various places of India attended the workshop and got benefitted by this academic endeavor of Parshwanath Vidyapeeth. Those who were given prizes were- Sh. Abhay Kumar (First Prize), Ms. Neetu Yadav, (Second Prize) and Ms. Madhu Prajapati (Third Prize). Dr. Priyanka Singh and Shwetaketu Shukla were given consolation prizes. In the Valedictory session Dr. O. P. Singh presented the report of the workshop and Dr. Sanjeev Saraf conducted the workshop. At last Dr. O. P. Singh casted the vote of thanks. Dr. Sanjay Singh, Sh. Rajesh Chaubey and other staff members added value to the workshop by assisting it in many ways.

Upgraded Conference hall Parshwanath Vidyapeeth

23rd June 2021


International Yoga Day Celebration 2021

22nd June 2021


21st June, 2021, Parshwanath Vidyapeeth, Varanasi. On the eve of Interntional Yoga Day more than 30 participants including the students of P G Diploma in Yoga Education participated and practiced Yoga and presented various programmes coordinate by Dr. Sanjay Singh. The programme was started at 9.00 am with the Managalacharana by Ms. Neetu Yadav & Ms. Neha Jaiswal. Dr. S. P. Pandey, Joint Director, Parshwanath Vidyapeeth welcomed the Participants. Then the Protocol Programme started at 9.15 am. Ms. Neetu Yadav gave her voice instruction to the presentations. It was started with the chanting by Ms. Vandana & Ms. Neha. Then after Chalana kriya and Standing Posture Yoga Asanas were started by Mr. Roshan Singh. Sitting Posture Yoga Asanas were performed under the guidance of Mr. Mehul Yadav. Prone and Supine Postures Yoga Asanas were practiced under the guidance of Ms. Neha & Mr. Harishchandra. Then the Pranayama segment of the programme started. Kapalabhati, Pranayama and Dhyana were monitored by Mr. Ravindra Yogi. Sankalpa (oath) was taken under the instruction of Mr. Saurabh Singh. At the last Mrs. Minakshi & Mrs. Suneeta presented the Shantipath.In the II segment fusion of Yoga with Music was presented by the three groups of the students who were preparing since long for this event. Under this musical events like Adi Yogi (by Roshan, Neha, Neetu, Rvindra, Mehul, Saurabh and Suneeta), Deepa Yoga (by Praveen), Surya Namaskara (by Ravindra, Saurabh and Harishchandra), Solo (by Mehul), Fast Yoga (by Roshan) and Yoga Geeta (by Suneeta).The programme was concluded with vote of thanks by Dr. O. P. Singh

Herbal Plantation at Parshwanath Vidyapeeth

24th July 2020

On 24th July, 2020 a Herbal herbs and tree plantation programme was organised at Parshwanath Vidyapeeth in the leadership of Sh. Satish Chand Jain, President, Rotary Club (North) and also Finance Controller of PV. In this programme 21 herbal plants were planted by authorities of Rotary Club (North), Rotary Club Vrinda and Inner Wheel club, Varanasi. All the members were welcomed by Dr. S P Pandey, Joint Director, Parshwanath Vidyapeeth and then every member planted the plants.

MoU signed between Parshwanath Vidyapeeth and Hemachandracharya North Gujarat University, Patan

19th December 2019

17th Dec. 2019, A MoU was signed between Parshwanath Vidyapeeth and Hemachandrachary North Gujarat University, Patan with an objective that both the institutions will collaborate on developing a joint academic and research cooperation in the field of Indology in general and Jainalogy in particular. Dr. S. P. Pandey, Joint Director, Parshwanath Vidyapeeth and Dr. Anil Nayak, Vice Chancellor, Hemachandracharya North Gujarat University discussed the points of the MoU and released the same.

Lectures delivered for three Ph. D. Students of Gujarat University

15th December 2019

Dr. S. P. Pandey, Joint Director Parshwanath Vidyapeeth delivered lectures for three Ph. D. students enrolled in Gujarat University under joint research academic programme between Parshwanath Vidyapeeth and Gujarat University. Vaishali Shah, Jepal Shah and Ila Sheth are the three students working for their research in Dept. of Prakrit, Gujarat University on ‘Philosophical study of Pannavana Sutta’, ‘A critical study of Uttaradhyayan and Bhagavadgita’, and ‘A critical study of Haribhadra’s Yoga respectively’. Dr. Pandey engaged classes and guided the students  from 12th to 16th Dec. 2019 for their research topics.

Museum Takes Shape

10th December 2019


Over the period of time Parshwanath Vidyapeeth has been repository of many artefacts, statues, coins, etc.

Some of these artefacts for donated by Jain community while others were required over a period of time. Last year it was decided to build a proper Museum to display the rich history of Jainism and other cultures that were existing in parallel.

A 10,000 square yard special annexe building was constructed for this purpose and now the Museum display is taking shape in the same. We believe that over the next one year we will have a world class museum operational at Parshwanath Vidyapeeth.One of the centrepiece is Buddhist stupa pillar that was erected during the time Buddhism spread across the country.


Library Archiving

3rd December 2019


With over 40,000 books at Parshwanath Vidyapeeth library it is a task to maintain and keep safe the paper editions. Two initiatives for launched in the year 2017. the first was to get a library catalogue available to all researches online through our website. Slowly and steadily this catalogue has been growing and as of date 28000 catalogue titles have been added to our online library link.

The second initiative was to start archiving all books in PDF format so that not only catalogues are available but also the titles themselves can be downloaded from the website. now the beginning has been made by installation of a specialised scanners and software to make PDF soft copies of all book titles.


15 Day National Workshop on Jain Nyay

29th November 2019


A 15 day National Workshop on Siddhasena Divakar,s two prominent treatises of Jain Nyaya- Sanmati tarika and Nyay avatars, sponsored by Indian Council of Philosophical Research was organised by Parshwanath Vidyapeeth from 15th to 29th November 2019 . It’s inaugural function was organised on 15th Nov. 19. Total 36 participants from all over India participated in this workshop. The prominent resource persons who taught Sanmati tark and Nyayavatar by Siddhasena Divakar were Prof. D C Jain, Jodhpur, Prof. Shriyansh Singhai, Jaipur, Prof. Veer Sagar Jain and Prof. Anekant Jain from Delhi and Prof. J B Shah from Ahmedabad. The local eminent Jain scholars who taught in the workshop were Prof. Phool chand Jain, Prof. K K Jain, Prof. S. Mishra, Prof. A K Jain and Prof. Pradyumn S Shah.

Parshwanath Goes Solar

15th November 2019



Parshwanath Vidyashram decided to go in for solar energy system at the start of year 2019. A rooftop installation of 30kWh was done by March.

We are pleased to report that in just six months Parshwanath Vidyapeeth has generated more than 30,000 units of clean energy.

The excess of generation over our demand is fed into the local electricity grid under arrangement with PVVNL. We hope this initiative goes long way towards keeping our environment safe.


Lecture by Prof. Christopher K Chappel on Jain Yoga

7th November 2019

Under Lala Harjas Rai Jain lecture series a lecture on Jain Yoga by Prof. Christopher K. Chappel was organised by Parshwanath Vidyapeeth on 7th Nov. 2019. Prof. Chappel under his deliberation presented the salient features of Jain Nyaya.


About Us

The point of using dummy text for your paragraph is that it has a more-or-less normal distribution of letters. making it look like readable English.

Quick Links

Home

Prakrit Course

Shramana

Library

Contact Us

Address

Parshwnath VIdyapeeth, ITI Rd, Karaundi, Varanasi, Uttar Pradesh 221005