पार्श्वनाथ विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह संगोष्ठी अपने उत्कृष्ट आयोजन, गहन अकादमिक विमर्श और प्रेरणादायी वातावरण के कारण अत्यंत स्मरणीय रही।आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामनाथ पाण्डेय जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सुव्यवस्थित योजना हेतु तथा श्री प्रवीन यादव जी के निरंतर सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन हेतु मैं विशेष रूप से कृतज्ञ हूँ। विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति, सारगर्भित चर्चाएँ, संवेदनशील श्रोतागण और आत्मीय आतिथ्य—सब कुछ अपेक्षाओं से कहीं अधिक था।मेरा शोधपत्र चयनित होना और उसे श्रेष्ठ शोधपत्र पुरस्कार से सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह राष्ट्रीय स्तर की मान्यता मैं सदा संजोकर रखूँगी। इस संगोष्ठी से मैं केवल अकादमिक दृष्टि ही नहीं, बल्कि एक नई प्रेरणा और उद्देश्यबोध भी साथ लेकर लौटी हूँ।
आपके सहयोग हेतु मैं हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।
प्रियंका शाह

Parshwanath Vidyapeeth